जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया ने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए संकुल समन्वयको की ली बैठक*
*जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया ने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए संकुल समन्वयको की ली बैठक*
भटगांव 28फरवरी 2026/जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया ने सेजेस स्कूल भटगांव में विकास खण्ड बिलाईगढ़ के समस्त संकुल समन्यवकों की ली आवश्य बैठक वहीं बैठक में विकास खण्ड स्रोत समन्वयक बी आर सी सी सारंगढ़ सत्येंद्र बसंत तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल संजीव कुमार राजेत्री सेजेस स्कूल भटगांव के प्राचार्य प्रियतम भारद्वाज उपस्थित रहे। बैठक में युडाइश में सत्यापन कार्य पूर्ण करने। वीं एस के एप्प में सत प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रूप से करने, एल पी जी गैस से मध्याह्न भोजन सुचारू रूप से बनाने मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को स्वस्थित पंक्तियों में साफ सुथरे स्थानों मेभोजन कराने विद्यालयों का आकस्मिक अवलोकन, तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की निर्देश प्रदान किए। डीईओ ने सभी उपस्थित संकुल समन्वयको को निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में बोधी लाल कत्थाकार, चंद्रशेखर भोई, हेमचंद्र साहू, विजय साहू, नारायण चौधरी एवं विकास खण्ड बिलाईगढ़ के समस्त संकुल समन्यवक उपस्तिथ रहे।
