Raigarh News

श्री राम आदर्श महिला महाविद्यालय, सारंगढ़ में एनएसएस शिवि का उद्घाटन सम्पन्न 

श्री राम आदर्श महिला महाविद्यालय, सारंगढ़ में एनएसएस शिवि का उद्घाटन सम्पन्न

सारंगढ आज  श्री राम आदर्श महिला महाविद्यालय, सारंगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना  इकाई के विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम बनाहर, सारंगढ़ में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं सरपंच * जयजीवन पटेल* द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीडीसी * हरिहर जायसवाल  हरिराम पटेल  संचालक * रमेश ठाकुर *, * अनीता ठाकुर , महाविद्यालय की प्राचार्य *श्रीमती प्रभा सिंह * उपस्थित रहीं।

इसके साथ ही कार्यक्रम अधिकारी ट भारती यादव, * कमलकांत यादव*, *श्रीमती मीना महंत मैम*, सुश्री सुमन देवांगन मैम, *आमिथ सर*, *निराला सर*, श्री मुकेश पटेल एवं सुभचंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा, स्वच्छता, जागरूकता, अनुशासन एवं ग्रामीण विकास के कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रकार सभी अतिथियों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में एनएसएस शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button