Raigarh News

महिला सेवादल की प्रदेश स्तरीय प्रियदर्शनी महिला सम्मान समारोह संपन्न,,

महिला सेवादल की प्रदेश स्तरीय प्रियदर्शनी महिला सम्मान समारोह संपन्न,,,
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी वी श्रीनिवासन जी के निर्देश पर
जिला कांग्रेस कार्यालय सारंगढ़ में प्रदेश महिला सेवादल की अध्यक्ष मंजू लता आनंद जी द्वारा आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत एवं सभी जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस का गमछा एवं श्री फल से सम्मान किया वहीं महिला सेवादल के सैकड़ो कार्यकर्ता को साड़ी एवं श्री फल से सम्मानित किया,
कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता महिला सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष मंजू लता आनंद जी ने संबोधित करते हुए कहा कि
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली, महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने वाली तथा संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान नारी शक्ति के संघर्ष, आत्मविश्वास, समर्पण और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को समर्पित है।
नारी सम्मान, नारी स्वाभिमान और महिला सशक्तिकरण ही सशक्त समाज की पहचान है।
आइए आज के दिन हम प्रण करें कि इंदिरा गांधी जी के विचारों और संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को ओर मजबूत करेगें!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उतरी
गनपत जांगड़े जी ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता आनंद और सभी ब्लॉकों से आए ब्लॉक अध्यक्षों और महिला कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक सफल कार्यक्रम है और महिलाओं का सम्मान होना उसके आत्मविश्वास को बढ़ाता है महिलाएं संगठन और अन्य कार्यों में आगे जाकर कार्य कर रहे हैं यह बहुत बड़ी उपलब्धि है उन्होंने इंदिरा जी और लक्ष्मी बाई जी की प्रतिमा में पुष्पा पुष्पांजलि देते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों के साथ आगे बढ़ाने की अपील की
उक्त मंच से प्रदेश महिला सेवादल के अध्यक्ष मंजू लता आनंद ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ महिला सेवादल की कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में कमल किशोर निराला पार्षद जी कीमनोनीत कर नियुक्ति की घोषणा कि
जिला अध्यक्ष, विधायक, महामंत्री ,और सभी कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी और सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की

उक्त कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता रामगोपाल जिला महामंत्री गोल्डी नायक ,जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज सहित अतिथियों ने भी संबोधित किया और सभी ने इंदिरा जी और रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया !
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार ने किया!

इस अवसर पर
मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े जी
विशिष्ठ अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल सरिता वारे बीडीसी सरिता चंद पार्षद शांति मालाकार जी पार्षद कमल किशोर निराला पार्षद, मंजू मालाकार पूर्व जनपद अध्यक्ष, तुलसी विजय बसंत पूर्व जिला पंचायत सदस्य जिला महामंत्री गोल्डी नायक वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी जी, राधे जयसवाल जी,घनश्याम मनहर जी,विष्णु चंद्रा ,रामनाथ सिदार , सारंगढ़ नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी , विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे ,जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज सेवादल दल जिला अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार nsui के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ,सेवादल के प्रदेश सचिव शंकर चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मितेंद्र यादव ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के अध्यक्ष उग्रसेन साहू जी, धनेश भारद्वाज , सेवादल के अतिरिक्त जिला अध्यक्ष कमलेश कुर्रे जी अधिवक्ता संघ भटगांव के अध्यक्ष फिरित राम खटकर, सरसीवाँ सेवादल ब्लॉक संगठन रेशम अजय , पिंकू वारे, धनेश भारद्वाज, सारंगढ़ महिला सेवादल की नगर अध्यक्ष रंजीता कानूनगो , सरिया ब्लॉक अध्यक्ष विमल
डनसेना, सरसीवां ब्लाक अध्यक्ष सरस्वती साहू उल्खर कोसीर ब्लॉक अध्यक्ष फोटो बाई बर्मन,
रंजीत कानूनगो नगर अध्यक्ष सारंगढ़ सहित अनेक कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

जय कांग्रेस! जय सेवादल! 🇮🇳

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button