Raigarh News

वाहन चोरों के विरुद्ध सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार* *चोरी की 08 मोटरसाइकिलें बरामद

*वाहन चोरों के विरुद्ध सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार* *चोरी की 08 मोटरसाइकिलें बरामद*

🔷️ *AI तकनीक का उपयोग कर तैयार करता था फर्जी दस्तावेज*

🔷️ *चोरी की मोटरसाइकिलें बेचता था कम कीमत पर*

 

▶️पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री सुनील शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल एवं एसडीओपी सारंगढ़ श्री गोविन्द दीवान के नेतृत्व में जिले में हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी के मामले में आरोपी अनिल पटेल, निवासी ग्राम कुम्हारी, थाना बरमकेला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी की गई कुल 08 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत ₹2,15,000/- बरामद कर जब्त की गई हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग कर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इसके बाद इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर बेच देता था। आरोपी द्वारा अपनाए जा रहे इस तरीके से वाहन चोरी एवं फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है।

▶️ *बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण*

01. हीरो HF डीलक्स

– रंग : नीला
– इंजन नंबर : CHA11ESNHF03369
– चेसिस नंबर : MBLHAWL49NHF03431

02. होंडा साइन

– रंग : ग्रे
– इंजन नंबर : JC85ED0095795
– चेसिस नंबर : ME4JC852HLD061349

03. हीरो HF डीलक्स

– रंग : नीला-सिल्वर
– इंजन नंबर : HA11ECPHD01021
– चेसिस नंबर : MBLHAW14XPHD01023

04. हीरो स्प्लेंडर प्लस

– रंग : काला
– इंजन नंबर : HA10AHKHH06351
– चेसिस नंबर : MBLHAW086KHH15378

05. होंडा एक्टिवा 5G

– रंग : ग्रे
– इंजन नंबर : JF92ED0009376
– चेसिस नंबर : ME4JF921EKD009596

06. हीरो HF डीलक्स

– रंग : काला-सिल्वर
– इंजन नंबर : AH11ERL9C15870
– चेसिस नंबर : MBLHAC049L9C08336

07. बजाज प्लेटिना

– वाहन क्रमांक : CG13 T9355

08. होंडा साइन SP

– वाहन क्रमांक : CG13 AR2875

▶️ *सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की आम नागरिकों से अपील*

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित रखें। किसी भी व्यक्ति द्वारा बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर वाहन बेचने अथवा संदिग्ध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर सतर्क रहें। ऐसे मामलों की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस
जनता की सुरक्षा, पुलिस की प्रतिबद्धता।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button