ग्राम पीकरी में रामायण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने शामिल होकर लिया आशिर्वाद
*ग्राम पीकरी में रामायण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने शामिल होकर लिया आशिर्वाद 
पीकरी। कल ग्राम पीकरी में आयोजित भव्य रामायण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय शामिल हुए। ग्राम पंचायत सरपंच एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा गाजे-बाजे, आतिशबाजी और फूलों की वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासी देर रात तक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति डॉक्टर हरिहर जयसवाल, छाया विधायक श्रीमती शिव कुमारी चौहान, पूर्व सरपंच सालहै के बरत राम साहू, भाजपा नेता भारत जटवार, मुकेश साहू, जनपद सदस्य दिलीप साहू, ग्राम सरपंच सहित ओमप्रकाश जायसवाल एवं पूरी रामायण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा – “त्याग, तपस्या और बलिदान उसका नाम है हिंदुस्तान।” रामायण हमें त्याग, तपस्या, बलिदान और जनता के प्रति जवाबदेही का मार्ग सिखाती है। रामायण में कूटनीति नहीं बल्कि धर्म का मार्ग है, लेकिन समय आने पर धर्म विरोधी ताकतों से कैसे निपटा जाए, यह भी रामायण सिखाती है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पांडेय द्वारा “सीताराम, सीताराम, सीताराम कहिए” भजन प्रस्तुत किया गया, जिस पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों से स्वागत किया।
