spot_img

Latest Posts

लैलूंगा में गांजा तस्करी पर बड़ा शिकंजा, महिला समेत 2 गिरफ्तार, 4.108 किलो गांजा और बोलेरो समेत 10 लाख की जब्ती

रायगढ़। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की है। लैलूंगा पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश गांजा ले जा रहे एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 4.108 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए है, बरामद किया गया। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो भी जब्त की गई है। पुलिस ने कुल करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार लैलूंगा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की बोलेरो में ओडिशा से गांजा लेकर तस्कर लैलूंगा-पत्थलगांव के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों पर नजर रखना शुरू किया। इसी दौरान बताए गए मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मोटरसाइकिल से गिर गया। चोट लगने के बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी लैलूंगा भेजा गया।
पुलिस टीम संदिग्ध बोलेरो की तलाश में जुटी रही। कुछ देर बाद पाकरगांव की ओर से लैलूंगा की तरफ सफेद बोलेरो क्रमांक 26 क्च॥ 4095 क्च आती दिखाई दी। पुलिस के मुताबिक टीम को देखकर चालक ने वाहन को दूसरी दिशा में भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और उसमें सवार लोगों से पूछताछ की।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम जशवंत कुमार शर्मा (32) निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश बताया। वाहन में मौजूद महिला की पहचान ज्योति जाटव (23) निवासी लखनऊ के रूप में हुई। पुलिस ने नियमानुसार वाहन और दोनों संदिग्धों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के काले रंग के पि_ू बैग से चार पैकेट में कुल 4.108 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों ने पूछताछ में ओडिशा से गांजा लेकर लखनऊ जाने की बात स्वीकार की।
लैलूंगा पुलिस ने गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है। इस तरह कार्रवाई में पुलिस ने गांजा और वाहन समेत कुल करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हृष्ठक्कस् ्रष्ह्ल के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss