Raigarh News

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।”- संजय भूषण पाण्डेय,जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल ने किया ध्वजा रोहण

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।”- संजय भूषण पाण्डेय
सारंगढ आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, उसके संघर्षपूर्ण सफर तथा उसकी मूल विचारधारा पर प्रकाश डाला। इस दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी तथा लाल कृष्ण आडवाणी जैसे महान नेताओं के योगदान का स्मरण किया गया। यह पार्टी केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है। इसका लक्ष्य “आत्मनिर्भर और विकसित भारत” का निर्माण करना है। आइए, इस स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सेवा, समर्पण और संगठन के मार्ग पर चलते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर……जगन्नाथ केशरवानी भुवन मिश्र अमित पिंकी तिवारी अरूण यादव गुड्डू द्वारका साहू दुर्गा ठाकुर मनोज जायसवाल जय बानी सहित कई भाजपाईयों की उपस्थिति रही

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button