Raigarh News
प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य दिनेश सिंह राजपूत की तत्परता से बुरी तरह से घायल बंदर का वन विभाग ने किया रेस्क्यू,बंदर का कराया दा रहा ईलाज
सारंगढ़ आज दोपहर हर दी बायपास रोड में एक बंदर जो किसी वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से जख्मी हो गया था को वहां से गुजर रहे प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य दिनेश सिंह राजपूत ने देखा उनके द्वारा तत्काल इसकी सूचना अध्यक्ष दीपक थवाईत को दिया गया जिनकी सूचना पर वन विभाग के अधीक्षक पाण्डेय द्वारा बंदर का रेसक्यू व ईलाज के लिए बंदर को पशु चिकित्सालय ले जाया गया है जहां बंदर का ईलाज जारी है तथा बताया गया है कि बंदर का पैर टूट गया है व सिर पर भी चोट आयी है ।
