spot_img

Latest Posts

 पुलिस की गांजा तस्करों पर दूसरी बड़ी कार्रवाई, 1.805 किलो गांजा जब्त

रायगढ़ जिले में ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत खरसिया पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम कुनकुनी में घेराबंदी कर 1.805 किलोग्राम गांजा के साथ 42 वर्षीय आरोपी भागीरथी पटैल को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुनकुनी निवासी भागीरथी पटैल अवैध बिक्री के लिए गांजा लेकर गांव पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कुनकुनी स्थित योगेश चिकन सेंटर के पास घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भागीरथी पटैल, पिता स्वर्गीय नकुल प्रसाद पटैल, उम्र 42 वर्ष, निवासी सरईपाली (कुनकुनी) बताया। पुलिस के मुताबिक, उसने अपने थैले में गांजा रखा होना स्वीकार किया। इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके कब्जे से 1.805 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

खरसिया पुलिस ने इससे पहले 28 अक्टूबर को ग्राम छोटे देवगांव में कार्रवाई कर मोहन लाल गुप्ता के कब्जे से 5.025 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। पुलिस के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी गांजा रेड कार्रवाई है। कुनकुनी मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, एएसआई उमाशंकर घृतांत, प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, रामनाथ बनर्जी तथा आरक्षक सत्यनारायण सिदार और अनूप मिंज की भूमिका रही।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss