Raigarh News
पंचायत बकायादारो अब खैर नहीं, पंचायत बकाया जमा करे अन्यथा सिविलि जेल में परिरूद्ध होने को रहे तैयार:-डॉ. वर्षा बंसल एसडीएम
पंचायत बकायादारो अब खैर नहीं, पंचायत बकाया जमा करे अन्यथा सिविलि जेल में परिरूद्ध होने को रहे तैयार:-डॉ. वर्षा बंसल एसडीएम

सारंगढ़ः अनुविभागीय अधिकारी (रा.) डॉ. वर्षा बंसल द्वारा पंचायत बकायादारों द्वारा समय-सीना में बकाया राशि जमा नही किए जाने पर, कठोर निर्देश करते हुए, पंचायत राज अधिनियम की धारा-92 तहत दर्ज प्रकरणों में विधिवत कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत कंचनपुर स में पारित आदेश दिनांक 03.12.2025 के अनुसार बकाया राशि 200000/-रू कृष्ण कुमार चौहान भू.पू.तत्कालीन सचिव श्री मंगलदास रात्रे तथा ग्राम पंचायत पंचधार में पारित आदेश दिनांक 03.12.2025 के अनुसार बकाया राशि 208000/-रू भूतपूर्व सरपंच उजल सिदार, श्री लक्ष्मीकांत बहिदार सचिव ग्राम पंचा. गंजाईभौना भू.पू.श्रीमती तारा सारथी 82110/-रू, ग्राम पंचा. अमलीपाली ब बकाया राशि 14,37668/- रू. भू.पू.श्रीमती दमयंती वैष्णव, श्री बेदराम सिदार सचिव ग्राम पंचायत बिलाईगढ़ अ के पंचायत बकाया राशि 278500/- रू. श्री भीचरण पटेल सचिव द्वारा धन सदत्त करने से इंकार किए जाने से गिरफतारी उपरांत तीस दिन की कालावधि के लिए या उक्त अभिलेख परिदत्त किए जाने तक या उक्त धन संदत्त किए जाने तक सिविलि जेल में परिरूद्ध रखे जाने गिरफतारी वारंट जारी है। इस प्रकार विहित प्राधिकारी के द्वारा निर्देश है कि अनुविभाग के समस्त बकायादार समय-सीमा में पंचायत के बकाया राशि जनपद पंचायत में जमा कर पावती प्रस्तुत करे अन्यथा विधिवत सिविल जेल में परिरूद्ध करने की कार्यवाही किया जावेगा।
