Raigarh News

50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार की अवैध शराब जब्त

रायगढ़। ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के कारोबार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम बागबाड़ी में दबिश देकर पुलिस ने एक आरोपी को 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 10,000 है।
तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए लगातार ग्राम भ्रमण, पेट्रोलिंग एवं सूचनाओं का सत्यापन कराया जा रहा है। आज सुबह ग्राम गश्त के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बागबाड़ी निवासी अरविंद परजा अपने घर में अवैध बिक्री के उद्देश्य से महुआ शराब छिपाकर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और तस्दीक की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घर के पीछे बाड़ी में बिक्री के लिए महुआ शराब छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बाल्टी में लगभग 30 लीटर तथा एक एल्युमिनियम डेक्ची में लगभग 20 लीटर, कुल 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद कर जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 10,000 है। आरोपी अरविंद परजा पिता धरनीधर परजा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बागबाडी थाना तमनार के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button