Raigarh News

टूल्लू पंप चोरी के आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

रायगढ़। टूल्लू पंप चोरी के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टूल्लू पंप भी बरामद कर लिया गया है।
टूल्लू पंप चोरी के संबंध में प्रार्थी महेन्द्र प्रधान, पिता मंगलू प्रधान, उम्र 39 वर्ष, निवासी कटंगडीह ने 9 अगस्त को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 8 अगस्त की शाम करीब 7 बजे से 9 अगस्त की सुबह 6 बजे के बीच उसके घर के कुएं से एक नग टूल्लू पंप, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।  रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने विवेचना के दौरान क्षेत्र के सक्रिय मुखबिरों को आरोपी की पतासाजी के लिए लगाया। इसी दौरान मुखबिर से ग्राम कटंगडीह निवासी श्याम सुंदर राठिया के संबंध में चोरी में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कटंगडीह की बस्ती गली में घेराबंदी कर आरोपी श्याम सुंदर राठिया, पिता परमेश्वर राठिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी कटंगडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ को पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना के दिन टूल्लू पंप चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर उसके घर के पीछे स्थित बाड़ी से चोरी किया गया एक नग टूल्लू पंप, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये है, बरामद कर जब्त किया गया।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी को 9 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button