CG Newsजांजगीर-चांपा

शिवरीनारायण में 15 दिवसीय मेला का आयोजन 1 से 15 फरवरी तक

शिवरीनारायण। जांजगीर चम्पा जिला अंतर्गत शबरी माता के पावन धाम शिवरीनारायण में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी संत सम्मेलन एवं विशाल मेला का आयोजन होगा I पन्द्रह दिवसीय भव्य मेला 1 फरवरी से 15 फरवरी तक 2026 तक आयोजित होगा I

बताया जाता है कि मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है I इस अवसर पर शिवरीनारायण मठ मंदिर के मठाधीश राजेश्री महंत राम सुन्दर दास, मुख्तियार सुखराम दास, मठ मंदिर पुजारी त्यागी जी,मठ मंदिर मुन्शी जी एवं मंदिर परिवार के संत सदस्य उपस्थित थे I

 

मठ मंदिर के मठाधीश राजेश्री महंत राम सुन्दर दास ने कहा कि भगवान शिवरीनारायण एवं मठ मंदिर के सम्मान में आयोजित होने वाला शिवरीनारायण मेला सबकी भागीदारी से शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जाएगा I माघ पूर्णिमा के मेले में होने वाले महा स्नान के दौरान महानदी के तट पर महा माँ गंगा आरती का विशाल आयोजन होना है जिसमें सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तगण सादर आमंत्रित हैं I

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button