Raigarh News

आबकारी विभाग की अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही

आबकारी विभाग की
अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही
सारंगढ आबकारी आयुक्त  पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पदमिनी भोई साहू तथा जिला आबकारी अधिकारी  संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 29/05/2026 को आबकारी विभाग वृत्त सारंगढ़ जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
सूचना मिली की ग्राम छातादेई में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर गवाहों की उपस्थिति में संबंधित मकान की विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान मकान से 15 लीटर क्षमता वाली पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बा में में भरा 15 लीटर तरल द्रव एवं 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरीकेन में भरा लीटर 05 तरल द्रव कुल मिलाकर 20 लीटर तरल द्रव बरामद की गई। मौके पर परीक्षण करने पर उक्त तरल को महुआ शराब होना पाया गया, जिसे विधिवत सीलबंद कर आबकारी विभाग द्वारा जप्त किया गया।
प्रकरण का विवरण:
कायम प्रकरण: 01
जप्त मदिरा: 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब
आरोपी का विवरण:
रोहित कुमार सारथी पिता भोगीलाल उम्र वर्ष, निवासी ग्राम छातादेई चौकी कनकबीरा
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कराया गया है।
उक्त कार्यवाही में सहा.जिला आब. अधि. आनंद वर्मा,आबकारी उपनिरीक्षक लोकनाथ साहू,रामेश्वर सिंह राठिया एवं हमराह स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button