Raigarh News

ग्राम मौहाढोढ़ा में रेड कार्रवाई कर जप्त किया गया अवैध कच्ची महुआ शराब 01 आरोपी गिरफ्तार* ▪️आरोपी के कब्जे से कुल 10.500 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

 

🔷️ *ग्राम मौहाढोढ़ा में रेड कार्रवाई कर जप्त किया गया अवैध कच्ची महुआ शराब 01 आरोपी गिरफ्तार*

▪️आरोपी के कब्जे से कुल 10.500 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 3500/- है, बरामद कर जब्त की गई।

▪️ आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

🔷️ *गिरफ्तार आरोपी*
01. संजीत बरेठ पिता लक्ष्मण बरेठ सा मौहाढोढ़ा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।*

🟦जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण हेतु जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी श्री गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दिनांक 19.08.2026 को अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

◾️ *घटना का विवरण*
दिनांक 19.08.2026 को थाना सारंगढ़ पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर रवाना थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मौहाढोढ़ा निवासी संजीत बरेठ भारी मात्रा में शराब लेकर खर्री से मौहाढोढ़ा पैदल आ रहा है कि सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान मेन रोड पर घेराबंदी कर आरोपी संजीत बरेठ को पकड़ा गया जिसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक बोरी में 70 पाउच प्रत्येक में 150 ml भरा अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹35,00/- है। शराब को विधिवत जब्ती पत्रक के माध्यम से गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया।

◾️ *सराहनीय योगदान*
सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, PSI नेहा चंद्राकर प्र आर अर्जुन पटेल आर विमल जांगड़े,पुरुषोत्तम राठौर, मआर शकुंतला ,एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button