Raigarh News

दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की अवैध मांग

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक युवक को बलात्कार केश में जेल भेजवा देने की धमकी देते हुए 40 हजार रूपये मांगने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी श्याम भोजवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार साहिल यादव ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है। पीडि़त ने बताया कि पिछले 4-5 सालों से उसका एक लडक़ी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। विगत कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन हो गया है। जिसको लेकर युवती ने घरघोड़ा थाना पहुंचकर अनबन के संबंध में मौखिक जानकारी दी है। पीडि़त ने बताया कि वह घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद श्याम भोजवानी के साथ घरघोड़ा थाना पहुंचा, जहां उसने युवती के साथ हुए अनबन को सुलझाकर अपने-अपने घर लौट गए। इस दौरान पीडि़ता ने किसी भी प्रकार का रिपोर्ट नही लिखाया था।
पीडि़त ने बताया कि 7 मई की शाम 6 बजे श्याम भोजवानी उसके घर पहुंचा और उसके माता-पिता के सामने बोला कि थाना में 50 हजार रूपये देना पड़ेगा नही तो बलात्कार केश में जेल जाने की धमकी देने लगा। परिजनों के द्वारा गरीब होनें का हवाला देने पर श्याम भोजवानी ने 40 हजार रूपये में काम करा देने की बात कही। पीडि़त ने बताया कि उधार में पैसा व्यवस्था कर रहे थे इसी बीच बार-बार फोन करके 40 हजार रूपये जल्दी व्यवस्था करने की बात कही नही तो जेल जाने की फिर से धमकी दी गई। जबकि किसी भी पुलिस कर्मी ने उससे रकम की मांग नही की गई और ना ही उसे दोबारा थाने बुलाया गया, जिससे श्याम भोजवानी पर शंका होनें पीडि़त युवक ने उसे रकम देने से इंकार कर दिया और परिवार में आपसी बातचीत करके थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहरहाल पीडित की शिकायत के बाद घरघोड़ा पुलिस श्याम भोजवानी के खिलाफ धारा 308(2), 308(6), 62 बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज करते उसे हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button