Raigarh News

*बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच*

*बुधवार को मेडिकल बोर्ड कैम्प में आँख का भी होगा जांच*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 जनवरी 2026/स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रति बुधवार को मेडिकल बोर्ड की बैठक और दिव्यांग शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक होगा, जिसमें सभी किस्म के दिव्यांग शामिल हो सकेंगे। प्रति माह के प्रथम और चतुर्थ बुधवार को नेत्र दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए जांच होगा। इसके अनुसार 21 जनवरी को चौथा बुधवार है इसलिए नेत्र दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए भी जांच होगा। इसमें दिव्यांग सहित सामान्य मरीज अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button