CG News

सेवा, सुशासन और जनसंवाद के 12 वर्ष : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वरिष्ठ नागरिक श्री रवि मिश्रा से की आत्मीय भेंट

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण और सांस्कृतिक चेतना को मिली नई दिशा

रायपुर, 22 जून 2026

 सेवा, सुशासन और जनसंवाद के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने वरिष्ठ नागरिक श्री रवि मिश्रा से की आत्मीय भेंट

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ के अंतर्गत वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में वरिष्ठ नागरिक एवं पुरातत्व के ज्ञाता श्री रवि मिश्रा के निवास पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर संवाद किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने श्री मिश्रा का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उन्हें रामचरितमानस की प्रति भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजन अनुभव, ज्ञान और संस्कारों के अमूल्य स्रोत होते हैं। उनके मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को प्रेरणा और दिशा मिलती है।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और जनभागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेष जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा करना तथा उनके सुझाव प्राप्त करना है।

श्री रवि मिश्रा ने भी इस आत्मीय मुलाकात के लिए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए देश के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button