Raigarh News

अज्ञात वाहन के टक्कर से बाईक सवार कि मौत

लैलूंगा – चिमटापानी मार्ग पर हुआ हादसा

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है जिसमे लैलूंगा रोड में चिमटापानी के पास एक अज्ञात वाहन कि चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार कि मौत हो गई है।
मिली अनुसार देर रात चिमटापानी के पास मोटरसाइकिल सीजी 13 एए 9266 में सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग गया। मोटरसाइकिल सवार मौके में तडफ़ता रहा। घटना लगभग रात 10 से 11 बजे के आसपास कि बताई जा रही है। घायल को देख राहगीरों ने घटना कि सुचना घरघोड़ा पुलिस को दी। घरघोड़ा पुलिस ने सुचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से घायल को घरघोड़ा हॉस्पिटल लाया गया जहाँ डॉकटर ने मृत घोषित कर दिया।
बताये अनुसार मृतक कि पहचान रामकुमार नाम का बताया जा रहा है उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष निवासी कठरापाली के रूप में बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने रात होने के कारण मृतक के शव को मरचूरी में रखवा दिया है परिजनों के आने के बाद आगे कि कार्यवाई कि जाएगी। पुलिस घटना करीत अज्ञात वाहन कि पतासाजी में जुटी हुई है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button