भाजयुमो सारंगढ़ ने किया 85 यूनिट रक्तदान
भाजयुमो सारंगढ़ ने किया 85 यूनिट रक्तदान
सारंगढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री हितेश अजगल्ले के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए कुल 85 यूनिट रक्तदान किया।
निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़कर हुए इस रक्तदान अभियान में युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सेवा के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बरमकेला, सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ के सभी सम्मानित प्रभारीगण, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा के निष्ठावान कार्यकर्ता तथा सभी दानवीर रक्तदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले ने सभी रक्तदाताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता समाजहित एवं सेवा से जुड़े कार्यों में निरंतर सहभागिता निभाते रहेंगे।
उन्होंने इस सफल अभियान के लिए बरमकेला, सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ के सभी प्रभारीगण, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं के प्रति हृदय से आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया।
