Raigarh News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में हुआ अंतर्रष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन, हेल्थ सिस्टम में नर्सों के योगदान की हुई सराहना

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में हुआ अंतर्रष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन, हेल्थ सिस्टम में नर्सों के योगदान की हुई सराहना*
सारंगढ़: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नर्सों के योगदान और स्वास्थ्य सेवा में उनकी अहम भूमिका की सराहना की गई।
एक गरिमामयी कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के विकास खण्ड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि जायसवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के स्वास्थ्य में नर्सों के अतुलनीय योगदान और उनके आर्थिक व सामाजिक महत्व को रेखांकित करना था।
विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ शशि जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि नर्से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं। उन्होंने उनके निस्वार्थ सेवा भाव और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि नर्सों का सशक्तिकरण ही बेहतर भविष्य की नींव है। नर्सिंग के पेशेवर मूल्यों को अपनाने और सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कोविड काल की सेवाओ को किया याद- बीएमओ ने कोविड19महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ के योगदान को याद करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी नर्सों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सेवा भाव से किया उन्होंने नर्सों की तुलना मां से करते हुए कहा कि मरीजों की देखभाल में उनका योगदान अतुलनीय है।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे डॉ.श्रुति दुबे डॉ.हरीश साहू एवं बीपीएम लकेश्वर बघेल तथा नर्सिंग इंचार्ज श्वेता मशीह एवं स्टाफ के समस्त स्टाफ नर्स सिस्टर उपस्थित थीं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button