Raigarh News

पं गिरधारी लाल तिवारी ने भागवत कथा में रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाया

सारंगढ़ बीडपारा में विगत कुछ दिनों पूर्व से आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा में आज रुक्मणी विवाह सा प्रसंग सुनाया जिसमें उन्होंने कहा कि महाराज भीष्मक की एक ही कन्या थी रुक्मणी जिनका विवाह वे द्रारकाधीश से सम्पन्न कराना चाहते थे परंतु रुक्मणी के भाई रूक्मी चाहते थे कि रुक्मणी का विवाह उनके मित्र शिशुपाल से हो जाए तथा विवाह तय भी हो गया तब विवाह की वेदी में बैठने से पूर्व रूकम्णी ने अपने परिजनों से कहा कि विवाह के पूर्व माता जगदम्बा के मंदिर में जाने की इच्छा जाहिर किया तथा वे द्वारकाधीश को अपने वरण के लिए पत्र लिख चुकी थीं तब रुक्मणी जो जगदम्बा  का ही अवतार थीं को माता जगदम्बा ने वरदान दिया कि उन्हें इच्छित वर की प्राप्ति होगी तथा द्वारकाधीश मंदिर के द्वार पर खडे थे व उन्होंने रुक्मणी का हाथ पकड़कर उनका वरण कर उन्हें रथ पर ले गए व भगवान की महिमा की उन्हें कोई रोक भी नहीं पाया जबकि वहाँ कई सैनिक खड़े थे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button