Raigarh News

सुषुप्त ज्ञान भक्ति और वैराग्य श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जागृत होते है ,काल के भय से मुक्त कराने वाला ग्रंथ है भागवत ,समाज को क्रांति देने वाला शास्त्र है भागवत –पंडित गिरधारी लाल तिवारी

सुषुप्त ज्ञान भक्ति और वैराग्य श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से जागृत होते है ,काल के भय से मुक्त कराने वाला ग्रंथ है भागवत ,समाज को क्रांति देने वाला शास्त्र है भागवत –पंडित गिरधारी लाल तिवारी
————————————–
सारंगढ़ ——-जिला मुख्यालय सारंगढ़ के बीड़पारा, वार्ड क्रमांक 13 में कामिनी तिवारी, संध्या- शशिकांत तिवारी व उनके परिवार द्वारा विश्व कल्याण एवं पितरों की प्रसन्नता प्राप्ति हेतु संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा प्रतिदिन लगभग शाम 4:00 बजे से हरि इच्छा तक जारी है। यह कथा दिनांक 15/ 5/2026 शुक्रवार को ब्राह्मण भोज, भंडारा ,गीता पाठ, हवन ,सहस्त्रधारा के साथ विश्राम लेगी ।मानस रसिक, मानस मराल पंडित गिरधारी लाल तिवारी, श्रीद्वारकाधीश मंदिर सारंगढ़ ब्यासासीन होकर अपनी सहज सरल सुबोध शैली में ज्ञान से परिपूर्ण भक्तिमयी श्रीमद्भागवत कथा का सुमधुर भजनो के साथ रसास्वादन करा रहे हैं। सोंढरडीह सारंगढ़ निवासी भजन गायक केशव साहूजी अपने भजनों के माध्यम से कथा रस में वृद्धि कर रहे हैं।
कथावाचक पंडित गिरधारी लाल तिवारीजी महाराज ने कथा के प्रथम दिवस कथा सुनाते हुए बताये कि प्रत्येक व्यक्ति को समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा को श्रवण करना चाहिए। प्रत्येक मनुष्य के भीतर ज्ञान भक्ति वैराग्य कुछ न कुछ अंश में रहते ही हैं, क्योंकि मनुष्य परमात्मा का अंश है । माया के वशीभूत होने के कारण व्यक्ति के अंदर ज्ञान भक्ति वैराग्य सुषुप्त रहते हैं। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से सुषुप्त ज्ञान भक्ति वैराग्य जागृत होते हैं। ज्ञान भक्ति वैराग्य के जाग्रत होने से व्यक्ति का मन निर्मल होता है ।कथा श्रवण से बुद्धि में विवेक जागृत होता है। मन में निर्मलता आती है। व्यक्ति श्रेष्ठ कार्यों को करने लगता है। अच्छे कार्यों को करने से व्यक्ति का नाम एवं यश भी समाज में होता है। उस व्यक्ति के साथ- साथ उसके परिवार व समाज का भी भला श्रेष्ठ कार्यों के करने से होता है। नारदजी के द्वारा सनकादिक ऋषियों के श्रीमुख से हरिद्वार के आनंद घाट में श्रीमद्भागवत कथा करवाने से भगवान का प्रकट होने एवं ज्ञान भक्ति वैराग्य का जागृत होने की कथा को कथावाचक द्वारा सुनाया गया। तत्पश्चात आत्मदेव ब्राह्मण की कथा को विस्तार से कह करके सुनाया गया। धुंधकारी की प्रेत योनि से मुक्ति श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से होने की कथा को भी श्रोताओं को सुनाया ।बीच-बीच में मधुर -मधुर कीर्तन गाकरके श्रोताओं को नृत्य करने के लिए कथावाचक द्वारा विवस कर दिया गया।
कथावाचक पंडित गिरधारी लाल तिवारीजी ने श्रोताओं को और बताये कि श्रीमद्भागवत स्वयं भगवान के मुख से नि़हसृत कलीकाल का पंचम वेद है ।यह व्यक्ति को शांति एवं समाज को क्रांति देने वाला एकमात्र शास्त्र है, जो मानव जीवन में विशुद्ध प्रेम की स्थापना करते हुए मृत्यु को भी मंगलमय कर देता है और जीव को काल के भय से मुक्त कर देता है। श्रीमद्भागवत आध्यात्मिक रस वितरण की सार्वजनिक प्याऊ है, जिसमें ज्ञान वैराग्य और भक्ति का अनूठा संगम है ।परम सत्य की अनुभूति कराते हुए नर को नारायण पद प्राप्त कराने का उत्तम सोपान है श्रीमद्भागवत। तीनों प्रकार के तापों से मुक्ति का आश्रय है भागवत। जो तन के रोगों से पीड़ित है, मन के विकारों से ग्रसित है और धन के भय से आक्रांत है ऐसे जीवों के लिए भागवत साक्षात कल्पवृक्ष है। स्कंदपुराण में वर्णित है– धनं पुत्रांस्तथा दारान वाहनादि यथो गृहान। असापत्न्यं च राज्यं च दद्माद भागवती कथा ।।अर्थात भागवत की कथा धन, पुत्र, स्त्री, वाहनादि, यश, मकान निष्कंटक राज्य भी दे सकती है। किंतु निष्काम प्रेमियों के लिए कलियुग में साक्षात श्री
कृष्ण की प्राप्ति कराने वाला और नित्य प्रेमानंद रूप फल प्रदान कराने वाला है यह श्रीमद् भागवत कथा।
कथा आयोजक कामिनी तिवारी, संध्या -शशिकांत तिवारी एवं उनके परिवार के सदस्यों व कथावाचक पंडित गिरधारी लाल तिवारीजी महाराज ने अधिक से अधिक लोगों को आकर इस कथा से लाभ उठाने के लिए निवेदन किये हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button