मॉडिफाई साइलेंसर और तेज रफ्तार से लोगों को परेशान करना पड़ा भारी

लैलूंगा पुलिस ने ज्ञज्ड बाइक चालक को पकड़ा, बाइक जप्त कर की गई वैधानिक कार्रवाई
कानफोड़ू आवाज और लापरवाह ड्राइविंग पर पुलिस की कार्रवाई
कोलाहल अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन जप्त
सार्वजनिक स्थल पर लोगों में क्षोभ और भय उत्पन्न कर रहा था बाइक चालक, न्यायालयीन कार्रवाई के लिए इस्तगासा पेश
रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में सडक़ सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए उसकी ज्ञज्ड बाइक जप्त की गई है।
थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली थी कि ग्राम सरडेगा निवासी अशोक पैंकरा पिता गंगाराम पैंकरा उम्र 24 वर्ष अपनी केटीएम बाइक के मूल साइलेंसर को बदलकर अत्यधिक तेज आवाज उत्पन्न कर रहा है तथा लैलूंगा हाई स्कूल मेन रोड जैसे सार्वजनिक स्थल पर तेज गति से वाहन चलाकर राहगीरों और मोहल्लेवासियों को परेशान कर रहा है। उसके इस कृत्य से आमजन में भय, घबराहट और असुविधा की स्थिति निर्मित हो रही थी।
सूचना के बाद थाना प्रभारी द्वारा युवक की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। 29 अपै्रल की शाम अशोक पैंकरा को लैलूंगा मेन रोड पर उक्त बाइक में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज गति से वाहन चलाते और अनावश्यक रूप से लोगों में क्षोभ उत्पन्न करते पाया गया।
जांच में अनावेदक अशोक पैंकरा पिता गंगाराम पैंकरा 24 साल का कृत्य कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 11(2), 15 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 3ध्181, 5ध्180, 146ध्196 का उल्लंघन पाया गया। पुलिस द्वारा अनावेदक के कब्जे से ज्ञज्ड बाइक जप्त कर उसके विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरधारी साव एवं सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन, थाना लैलूंगा की सराहनीय भूमिका रही।
