Raigarh News

मजदूर दिवस पर श्रमिकों का शक्ति प्रदर्शन उतरे सडक़ पर

दैवेभो ने की नियमितीकरण की मांग

रायगढ़। नियमितीकरण व स्थाईकरण सहित 10 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश भर के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने रायगढ़ जिला मुख्यालय पंहुच कर धरना प्रदर्शन करते हुए रैली निकाल कर वित्त मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
दरअसल छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश भर से जुटे कर्मचारी वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के रायगढ़ स्थित कार्यालय का घेराव करने पंहुचे थे परन्तु जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर शहर में रैली निकाल कर ज्ञापन सौपे स कर्मचारी संघ का कहना था कि विधान सभा चुनाव के पूर्व उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने फेडरेशन के मंच में आ कर घोषणा की थी कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण व स्थाईकरण किया जायेगा। जन घोषणा पत्र मोदी की गारंटी में 100 दिनों के भीतर इस कार्य को करने का वादा किया गया था लेकिन 800 दिन बीत गये अब तक कुछ नहीं हो पाया है। सरकार की कार्यशैली से नाराज मजदूर आज एक मई मजदूर दिवस पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हुए हैं। श्रमिकों का कहना है कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी है जिन्हे बजट में नियमितीकरण का प्रस्ताव रखना है लेकिन वे मजदूरों की मांग को दरकिनार कर दिये हैं यही वजह है कि वित्त मंत्री के विधान सभा स्थित कार्यालय का घेराव करने सभी श्रमिक रायगढ़ पंहुचे थे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button