Raigarh News

*जिला शिक्षा अधिकारी  डहरिया ने सेजेस स्कूल भटगांव में ली प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों का समीक्षा बैठक*

*जिला शिक्षा अधिकारी  डहरिया ने सेजेस स्कूल भटगांव में ली प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों का समीक्षा बैठक*
सारंगढ़-23 जनवरी 2026/जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के विकास खण्ड बिलाईगढ़ के सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों की समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया ने सेजेस स्कूल भटगांव में ली बैठक बैठक में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल संजीव राजेत्री उल्लास कार्यक्रम के जिला नोडल जय प्रकाश कुर्रे, सेजेस स्कूल भटगांव के प्राचार्य प्रियतम भारद्वाज शासकीय प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठक उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में छात्रवृति योजना में तेजी लाने शालाओं में बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराने कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने तथा 26 जनवरी को उल्लास कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। सब विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिले इसका विशेष ध्यान रखें। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठकों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने हेतु विद्यार्थियों को नियमित मार्गदर्शन और प्रेरणा के निर्देश दिए। साथ ही सभी शिक्षकों को राज्य से निर्धारित वि एस के एप्प डाउनलोड करके प्रतिदिन उपस्थिति आन लाइन दर्ज करने के निर्देश दिए।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button