कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल रायगढ़ के छात्रों का दबदबा

10 वीं में आदि, 12 वीं में पारुल व गरिमा ने किया टॉप
रायगढ़। कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आईसीएसई और आईएससी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कठिन सिलेबस माने जाने वाले बोर्ड की परीक्षाओं में कार्मेल स्कूल ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किए हैं। दसवीं में 69 तो बारहवीं में 23 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
रायगढ़ में उत्कृष्ट शिक्षा और अनुशासन के लिए जाने जाने वाला कार्मेल स्कूल इस साल की बोर्ड परीक्षाओं में भी चमका है। कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रायगढ़ ने आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) परीक्षाओं में एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। गुरुवार को घोषित परिणामों में दसवीं की परीक्षा में, 161 छात्रों में से 160 छात्र उत्तीर्ण हुए, जो एक उत्कृष्ट है। स्कूल के 69 छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया, 65 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 26 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
कक्षा दसवीं के नतीजों में आदि पटेल ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। वहीं राघव अग्रवाल ने 95.4 प्रतिशत और अनुष्का अग्रवाल ने 94 प्रतिशत अंक पाकर अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दिया। इसी क्रम में खुशी अग्रवाल ने 93.8 प्रतिशत और सुहावी कौर खनूजा ने 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ श्रेष्ठता साबित की। होनहार छात्र अथर्व थवाईत ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, उनके साथ ही अथर्व सिंह ने भी 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के अन्य मेधावी छात्र लवीना पटेल और गौरव सोनी ने 91.8 प्रतिशत, मोनाली बनर्जी ने 90.2 प्रतिशत एवं अंजलीना रौत्रे ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है।
बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में भी विद्यालय का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जहाँ विज्ञान और वाणिज्य दोनों ही संकायों में विद्यार्थियों ने बेहतर स्कोर किया है। विज्ञान संकाय में पारुल अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया, वहीं रक्षित चौबे ने 87.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में गरिमा अग्रवाल 93.80 प्रतिशत अंकों के साथ अग्रणी रहीं। कॉमर्स स्ट्रीम में ही श्रद्धा अग्रवाल ने 93 प्रतिशत, प्रियल अम्बुवानी ने 92.20 प्रतिशत और रिधिमा गंभीर ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि पूर्वा कारे और कीर्ति अग्रवाल ने 90-90 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके साथ ही अगमजोत सलूजा ने 85.20 प्रतिशत अंक पाकर सफलता दर्ज की है।
