रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, आईपीएल सीजन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर खरसिया में 3 सटोरिये गिरफ्तार

साइबर थाना और चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त रेड कृ अलग-अलग ठिकानों पर दबिश, 51,000 नगद व 3 मोबाइल जब्त
कार्रवाई में मुख्य खाईवाल अंकित अग्रवाल, अजय अग्रवाल और नरेन्द्र राठौर, गिरफ्तार कृ व्हाट्सएप ग्रुप और वेबसाइट के जरिए चला रहे थे सट्टा नेटवर्क
रायगढ़। आईपीएल सीजन के मद्देनजर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन अंकुश के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 अपै्रल को साइबर थाना एवं चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने सक्रिय मुखबिरों से प्राप्त सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए खरसिया शहर के अलग-अलग तीन स्थानों पर दबिश दी, जहां से तीन सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में कुल 51,000 नगद एवं तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित अग्रवाल क्षेत्र का सक्रिय एवं बड़ा सट्टा संचालक पाया गया, जो लुक-छिपकर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहा था।
पहली कार्रवाई: डभरा रोड पर रंगे हाथ पकड़ा सटोरिया
पुलिस को सूचना मिली थी कि डभरा रोड खरसिया में अजय उर्फ रिंकु अग्रवाल द्वारा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी अपने मोबाइल फोन (व्दमच्सने छवतक ब्म् 2 स्पजम 5ळ, मॉडल ब्च्भ् 2381) के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपी के कब्जे से ?30,000 नगद जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य दो साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।
दूसरी कार्रवाई: मुख्य खाईवाल अंकित अग्रवाल गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली कि रानीसती छपरी गंज खरसिया निवासी अंकित अग्रवाल मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैच में दांव लगाकर हार-जीत का खेल संचालित कर रहा है। पुलिस टीम ने नवीन स्कूल के पास गली रोड खरसिया में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टा संचालन किया जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 21,000 नगद जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित करना स्वीकार किया। आरोपी अंकित अग्रवाल (उम्र 37 वर्ष) निवासी रानीसती छपरी गंज खरसिया के विरुद्ध धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
तीसरी कार्रवाई: वेबसाइट के जरिए सट्टा खिलाता आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि नया मंगल बाजार शेड खरसिया में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है। रेड कार्रवाई में आरोपी नरेंद्र राठौर (उम्र 34 वर्ष) निवासी सपिया चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती को पकड़ा गया। आरोपी के पास से त्मंसउम कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच में पाया गया कि आरोपी कवससंतइमज.बसनइ वेबसाइट पर आईडी-पासवर्ड के माध्यम से आईपीएल मैचों में सट्टा संचालन कर रहा था। आरोपी ने सट्टा आईडी सपिया निवासी एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराना बताया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों और उनके 3 साथियों के विरुद्ध पृथक पृथक धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।
