Raigarh News

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में गो सम्मान आह्वान अभियान से जुड़े लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अभियान में शामिल संत समाज, गो सेवक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ज्ञापन के माध्यम से गौ-रक्षा और गौवंश संरक्षण की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। अभियान से जुड़े लोगों ने भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौ माता के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गौवंश की स्थिति बेहद चिंताजनक है, जिसे सुधारने के लिए सरकार को सख्त और प्रभावी नीतियां लागू करनी चाहिए। ज्ञापन में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाने की भी मांग की गई है। साथ ही, इस मुद्दे को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की पहल की बात कही गई।
अभियान से जुड़े लोगों ने स्थानीय प्रशासन से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई है, ताकि गौवंश संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा सके। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस मांग पर कितनी जल्दी और कितनी गंभीरता से कदम उठाता है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button