साइड देने की बात को लेकर बस सर्विस के कर्मचारियों की पिटाई

रायगढ़। जिले में 5 से 7 युवकों ने बस सर्विस दफ्तर में घुसकर तोडफ़ोड़ की और मौजूद स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और उनकी तलाश में जुट गई है।
घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक उपेंद्र सिंह बदल बस सर्विस का संचालन करते हैं। उनका कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित है। रविवार की देर शाम को उपेंद्र कार से अपने दफ्तर जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोग रास्ते में इक_े थे।
जिन्हें उन्होंने आगे जाने के लिए साइड होने की बात कही। इसी बात पर युवक भडक़ गए। इस दौरान उपेंद्र के बस सर्विस में काम करने वाले कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ता देख उपेंद्र अपने कार्यालय की ओर लौट गए। इसके बाद 5-7 युवक भी उनके पीछे-पीछे वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे, लेकिन उपेंद्र किसी तरह मौके से निकलकर भागने में सफल रहे। युवकों को आते देख बस सर्विस के कर्मचारियों ने कार्यालय का दरवाजा बंद कर लिया।
गुस्साए युवकों ने लात मारकर दरवाजे का कांच तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने अंदर मौजूद एक कर्मचारी को बाहर खींचकर लाया और उसके साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की। इस दौरान कार्यालय में तोडफ़ोड़ भी की गई। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।
