Raigarh News

महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़। कोतरारोड़ पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कल दिनांक 21 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस संबंध में दिनांक 20 जनवरी को थाना कोतरारोड़ में पीडि़ता (उम्र 25 वर्ष) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसने बताया कि 24 दिसंबर को उसका पति काम पर गया हुआ था और उसकी मां ने घर बाहर घूमने गई थी। इसी दौरान उसका परिचित चन्द्रिका प्रसाद सारथी, उम्र 33 वर्ष, ने उसके साथ जबरन अनाचार किया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीडि़ता ने आगे बताया कि 30 दिसंबर को आरोपी उसे मोटरसाइकिल से बिलासपुर ले गया, जहां इधर-उधर घुमाते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया और बाद में उसे छोडक़र फरार हो गया। घर लौटने के बाद पीडि़ता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके आधार पर थाना कोतरारोड़ में धारा 64 (2) (ड) एवं 351 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी चन्द्रिका प्रसाद सारथी को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो होंडा एचएफ डिलक्स, क्रमांक ब्ळ 13 ठठ 7567 तथा आरसी कार्ड जप्त किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button