Raigarh News
सारंगढ़ जिला मुख्यालय के साथ ही साथ पूरे प्रदेश में रोटावायरस टीके की कमी :- सीएमएचओ
सारंगढ़ जिला मुख्यालय में रोटावायरस टीके की कमी,
सारंगढ़।
6 सप्ताह से 10 सप्ताह तथा 6 माह तक के बच्चों में डायरिया की रोकथाम के लिए शासन द्वारा निशुल्क रोटावायरस टीका उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन डायरिया के इस सीजन और भीषण गर्मी के दौरान, जब शिशुओं में निर्जलीकरण और डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में जिला मुख्यालय सारंगढ़ स्थित जिला अस्पताल में रोटावायरस टीके की कमी बनी हुई है।
टीके के अभाव के कारण शिशुओं के माता-पिता अपने बच्चों को टीका लगवाने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। इस संबंध में जब जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र से संपर्क किया गया, तो सीएमएचओ ने बताया कि सारंगढ़ जिले के साथ पूरे प्रदेश में वर्तमान में रोटावायरस टीके की कमी है, जिसके चलते जिला मुख्यालय में भी यह टीका उपलब्ध नहीं है।
