Raigarh News

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : गर्मी में आंखों की बीमारियों से बचें*जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला द्वारा जनहित में जारी_

*सारंगढ़-बिलाईगढ़ : गर्मी में आंखों की बीमारियों से बचें*जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला द्वारा जनहित में जारी_

गर्मी में धूप, धूल, पसीना, बैक्टीरिया और वायरस के कारण आंखों की बीमारियां तेजी से फैलती हैं। जागरूकता ही बचाव है।

*1. कंजंक्टिवाइटिस – आंख आना / Eye Flu*
– *लक्षण*: आंख लाल होना, पानी आना, चिपचिपा कीचड़, खुजली, जलन, दर्द
– *वजह*: वायरस/बैक्टीरिया, गर्मी में तेजी से फैलता है
– *बचाव*: बार-बार हाथ धोएं, आंखें न छुएं, तौलिया-रुमाल व आई ड्रॉप शेयर न करें

*2. ड्राई आई – आंखों का सूखापन*
– *लक्षण*: आंखों में सूखापन, चुभन, जलन, किरकिराहट। सूखने से आंख को अंदरूनी नुकसान भी हो सकता है
– *वजह*: तेज गर्मी, लू, AC की हवा, पंखे की सीधी हवा
– *बचाव*: दोपहर 12 से 3 बजे घर से न निकलें। निकलना जरूरी हो तो सिर पर गमछा बांधें, रंगीन चश्मा पहनें, खाना खाकर जाएं, कॉटन के कपड़े पहनें, पानी साथ रखें और बीच-बीच में पीते रहें। डॉक्टर से पूछकर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप डालें। लू से भी बचाव करें।

*3. स्टाई / गुहेरी – Eyelid Pimple*
– *लक्षण*: पलक पर दर्द भरी फुंसी, सूजन
– *वजह*: पसीना, धूल से पलक के रोमछिद्र बंद होना
– *बचाव*: चेहरा साफ रखें, गंदे हाथों से आंख न छुएं

*4. एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस*
– *लक्षण*: बहुत तेज खुजली, पानी आना, आंखें लाल
– *वजह*: धूल, पोलन, गर्मी में बढ़े एलर्जन
– *बचाव*: बाहर निकलें तो सनग्लास पहनें, आंखों को ठंडे पानी से धोएं

*5. सोलर रेटिनोपैथी / UV डैमेज*
– *लक्षण*: धुंधला दिखना, रंग अलग दिखना
– *वजह*: बिना प्रोटेक्शन के सीधे सूरज या ग्रहण देखना
– *बचाव*: UV400 प्रोटेक्शन वाला चश्मा पहनें

*गर्मी में आंखों की देखभाल के 5 जरूरी टिप्स:*
1. *धूप का चश्मा*: बाहर निकलते ही UV प्रोटेक्टेड सनग्लास लगाएं
2. *सफाई*: दिन में 2-3 बार ठंडे साफ पानी से आंखें धोएं
3. *हाथ दूर रखें*: गंदे हाथों से आंखें बिल्कुल न छुएं
4. *हाइड्रेट रहें*: खूब पानी पिएं, इससे ड्राई आई नहीं होगी
5. *मेकअप/कॉन्टैक्ट लेंस*: शेयर न करें, रात को लेंस निकालकर सोएं

*तुरंत डॉक्टर के पास कब जाएं?*
आंख बहुत लाल हो, पीला-हरा कीचड़ आए, रोशनी बर्दाश्त न हो, या दिखना कम हो जाए।

 

—

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button