Raigarh News

संजय पाण्डेय प्रदेशाध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष से हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग

संजय पाण्डेय प्रदेशाध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष से हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सहायक शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग

सारंगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा माचिका क्रमांक 3052/2025 सहित अन्य याचिकाओं में पारित आदेश के अनुसार शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक के 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए थे।
माननीय उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देशित किया है कि संपूर्ण नियुक्ति प्रक्रिया दो माह के भीतर पूर्ण की जाए। आवेदकों ने निवेदन किया है कि
हम सभी अभ्यर्थी लगभग दो वर्षों से योग्य होने के बावजूद नियुक्ति से वंचित है। हमने अपने अधिकारों के लिए कठिन संघर्ष किया है एवं आर्थिक तंगी के बावजूद माननीय उच्च न्यायालय में याचिकाएँ प्रस्तुत की। माननीय न्यायालय ने हमारे भविष्य को ध्यान में रखते हुए हमारे पक्ष में निर्णय दिया है तथा विभाग को शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने एवं दो माह के भीतर पूर्ण करने का आदेश दिया है।सरकारी नौकरी पाना प्रत्येक बेरोजगार अभ्यर्थी का सपना होता है। यह पद हमारे भविष्य और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा है। कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा लगभग समाप्ति की और है, जिसके कारण यह भर्ती उनके लिए अंतिम अवसर है। निवेदन किया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा पारित आदेश का पालन करते हुए शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक के पुरे 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र 1:3 के अनुपात ने प्रारंभ कराएं

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button