Raigarh News

बसपा की मैराथन बैठक सपन्न,उर्जावान नेता देव कोसले बने नगर पालिका सारंगढ के बसपा पार्टी के अध्यक्ष

सारंगढआज  बहुजन समाज पार्टी सारंगढ़ के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक सतनाम भवन सारंगढ़ में रखी गयी जिसमें सर्वसम्मति से देव प्रसाद कोसले को नगर पालिका सारंगढ़ बसपा कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं महासचिव एड. एफ. आर. निराला व कोषाध्यक्ष लखन लाल रात्रे को बनाया गया एवं संरक्षक छबिलाल रात्रे पूर्व विधायक सारंगढ़, नगर पालिका प्रभारी के रूप में कन्हैया जांगड़े जी व शंकर लाल जांगड़े को बनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि . प्रवीण सिंह मल्होत्रा जिलाध्यक्ष बसपा ने सभी को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए नगर पालिका चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु कहा गया कार्यक्रम की अध्यक्षता  कुलमणी वारे विधानसभा अध्यक्ष बसपा सारंगढ़ ने किया जिसमें बसपा के कई साथी मौजूद रहे सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये…

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button