Raigarh News

ग्राम भूपदेवपुर में फ्री ट्रेड एलपीजी योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण

रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन की पहुँच सुनिश्चित करने और प्रवासी श्रमिकों व जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से ग्राम भूपदेवपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गबेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रवासी भाईयों और स्थानीय जरूरतमंदों को थ्तमम ज्तंकम स्च्ळ के अंतर्गत थ्ज्स् गैस सिलेंडर वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो कामकाज के सिलसिले में बाहर से आए हैं या जिनके पास स्थाई पते के अभाव में गैस कनेक्शन लेने में कठिनाई होती है।
इस वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में इण्डेन गैस के अधिकारियों और स्थानीय वितरकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तरुण साधवानी (सेल्स ऑफिसर, इण्डेन) के मार्गदर्शन में तकनीकी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया। समीर मित्तल (संचालक, बिलासपुर इंडेन ग्रामीण वितरक बिलासपुर गैस एजेंसी बिलासपुर भूपदेवपुर ) द्वारा सिलेंडरों की उपलब्धता और सुचारु वितरण सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button