Raigarh News
रोशन विश्वाल पटवारी को एसडीएम ने दिया शो काज नोटिस
रोशन विश्वाल पटवारी को एसडीएम ने दिया शो काज नोटिस

सारंगढ तहसीलदार कोसीर के पत्र के द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि पंजीकृत कृषक के पुत्र विरेन्द्र सिंह पिता गुलाब सिंह निवासी दहिदा का को अपनी मां के हीराबाई के टोकन का सत्यापन हल्का पटवारी द्वारा उनके निवास स्थान पर सत्यापन न कर समिति में किये जाने के संबंध में विरेन्द्र सिंह द्वारा लिखित कथन किया गया है। उनके द्वारा बताया गया है कि मेरी मां श्रीमती हिराबाई के टोकन क्रमांक टी. के 4100940125602486 जारी टोकन में धान की मात्रा 93.60 क्विंटल धान कुल 02 ट्रैक्टर वाहन में मेरे मूल निवास से सुबह लगभग 09:00 बजे निकले। जिसमें मे धान का भौतिक सत्यापन रिपोर्ट पटवारी द्वारा समिति जशपुर में किया गया। मैने अपने सभी भूमि में धान फसल लगाया है मेरा नाम नामिनी के रूप में जिला सहकारी समिति जशपुर में पजीयन है कथन किया गया। किंतु रोशन विश्वाल पटवारी द्वारा अपने कथन में बताया गया है कि मुझे 06 कृषकों के भौतिक सत्यापन हेतु निर्देशित किया गया था जिसमें कृषकों के भौतिक सत्यापन किसानों के घर-घर जाकर किया गया तथा पंचनामा तैयार किया गया। शेष 01 किसान का भौतिक सत्यापन समयाभाव के कारण धान उपार्जन केन्द्र के बाहर किया तथा पंचनामा जारी किया गया। उक्त धान टोकन का सत्यापन श्री रोशन विश्वाल पटवारी द्वारा किया गया किन्तु कृषक के द्वारा बताया गया कि उनका भौतिक सत्यापन जशपुर समिति में किया गया है जो कि कृषक के वारिशान एवं हल्का वटवारी के कथन अनुसार समिति सत्यापन करना प्रदर्शित करता है।
तहसीलदार कोसीर के उपरोक्त प्रतिवेदन अनुसार पटवारी द्वारा उक्त धान सत्यापन के कार्यवाही में लापरवाही बरती गई है।आपका उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होते हुए स्वेच्छाचारिता, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना एवं सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को दर्शाता है। अतः कारण बतावे कि आपके उक्त कृत्य के लिए क्यों न आपके विरूद्ध छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत् अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाए।आप अपना जवाब / स्पष्टीकरण 24 घण्टे के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समयावधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।
