Raigarh News

अशोका पब्लिक स्कूल का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

अशोका पब्लिक स्कूल का दसवीं बोर्ड में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

दसवीं सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है।जिसमें स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल की छात्रा सेजल पटेल ने 97.6% अंक अर्जित करते हुए पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।डिस्ट्रिक्ट टॉपर का ताज अशोका पब्लिक स्कूल के छात्रा सेजल पटेल को मिला है।हमेशा से ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है।सेजल पटेल के 97.6% के साथ-साथ अनुभूति केडिया-92%,मृत्युंजय जांगड़े-91%,नोमेश पटेल एवं यश पटेल-90% अंक अर्जित करते हुए पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अशोका पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया है।बच्चों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को देखकर पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button