Raigarh News

पीएम आवास योजना से नानदाई को मिला सुरक्षित और खुशहाल जीवन, अब नहीं टपकता घर, मिली है राहत और सुरक्षा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व का नया अध्याय जुड़ रहा है।
इसी कड़ी में ठुसेकेला की निवासी नानदाई की कहानी इस योजना की सफलता की सशक्त मिसाल बनकर सामने आई है। कभी मिट्टी के घर में जीवन यापन करने वाली नानदाई बताती हैं कि उनका घर बारिश में टपकता था, जिससे परिवार के साथ रहना बेहद कठिन हो जाता था। लेकिन अब उन्हें योजना के तहत पक्का मकान मिल चुका है, जिससे उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। नानदाई कहती हैं- पहिली हमर माटी के घर रिहिस हे, अब हमन ला आवास मिल गे हे, अब हमन अच्छा रहिबो। उनके शब्दों में एक सुरक्षित छत मिलने का सुकून साफ झलकता है। अब उन्हें मौसम की मार का डर नहीं सताता और वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित जीवन जी रही हैं।
अपनी खुशी जाहिर करते हुए नानदाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। वे कहती हैं- हमन ला आवास दीस हे, तेकर बर धन्यवाद देवत हंव.. अब हमन अच्छा रहिबो। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य केवल मकान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन देना है। नानदाई जैसी महिलाओं के लिए यह योजना सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है। नानदाई की यह प्रेरक कहानी बताती है कि जब योजनाएं सही तरीके से जमीन पर उतरती हैं, तो वे केवल ढांचा नहीं बनातीं, बल्कि लोगों के जीवन में स्थायी बदलाव लाती हैं। आज उनका पक्का घर उनके लिए सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक बन चुका है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button