Raigarh News

वार्ड क्रमांक 02 में डॉ जयंती धूमधाम से मनाया गया

वार्ड क्रमांक 02 में डॉ जयंती धूमधाम से मनाया गया
सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 02 में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर वार्डवासियों ने एकजुट होकर बाबा साहेब को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। पूजन-अर्चना कर श्रीफल एवं मिष्ठान अर्पित किया गया तथा गुरु घासीदास बाबा को स्मरण किया गया।

इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब को देश का गौरव बताते हुए उनके द्वारा स्थापित समानता, न्याय और समरसता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम स्थल पर “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

वहीं वार्ड पार्षद कमला किशोर निराला ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक बताया और उनके विचारों को आज के समय में और भी प्रासंगिक बताया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button