Raigarh News
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव सिंह के नेतृत्व में छिंद में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान
सारंगढ
आज ग्राम छिंद में जनपद सभापति प्रतिनिधि व अधिवक्ता रघुनाथ साहू एवं गांव की महिला नारी सक्ति की अगुवाई में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम में अवैध शराब उत्पादन एवं अवैध शराब, गांजा विक्री के विरोध में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया,इस दौरान जनपद पंचायत सारंगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव सिंह ठाकुर, जनपद सभापति रोहित महिलाने, जनपद सभापति प्रतिनिधि शशि पटेल, क्रन्तिकारी शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज, सामाजिक कार्यकर्त्ता बंसी साहू , रामनाथ साहू , आलेख राम यादव अधिवक्ता एवं गांव के महिला नारी सक्ति भारी संख्या में मौजूद रहें,इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित जनपद सदस्यों ने जबर्दस्त नारेबाजी करते हुए कहा है कि नारी सक्ति के सम्मान में जनपद सदस्य मैदान में नशा छोडो, जिंदगी से नाता जोड़ो।
