Raigarh News

सारंगढ़ में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी गर्मी में राहत 

सारंगढ़ में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा ‘प्याऊ घर’ का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी गर्मी में राहत

सारंगढ़ 8 अप्रैल।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त  इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशानुसार तथा राज्य सचिव  बृजेश बाजपेई के मार्गदर्शन में,जिला मुख्य आयुक्त  अजय गोपाल  एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त  जे आर डहरिया  के मार्गदर्शन में जिला संघ सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा सारंगढ़ में ‘ प्याऊ घर’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।भीषण गर्मी और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई इस जनसेवा पहल के तहत एक माह तक निरंतर राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस ‘प्याऊ घर’ का मुख्य उद्देश्य गर्मी से राहत प्रदान करते हुए मानव सेवा के भाव को सशक्त करना है।शुभारंभ अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य, अधिकारीगण, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी कदम बताया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक  आञ्जनेय वार्ष्णेय जी ,की गरिमामायी उपस्थिति रही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त  अजय गोपाल , विशिष्ट अतिथि स्काउट गाइड आजीवन सदस्य  महेंद्र अग्रवाल  एवं जे.एम.अंडामा कंपनी नागपुर (महाराष्ट्र)से समाजसेवी श्री निशांत रहंगलले जी की सादर उपस्थिति रहीं,मुख्य अतिथि  आञ्जनेय वार्ष्णेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन सदैव सेवा, अनुशासन एवं समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। प्याऊ घर में सेवा करना मानवता की मिशाल है , महेंद्र अग्रवाल  एवं अजय गोपाल  एवं सभी अतिथियों ने परोपकार को ही परम धर्म बताया ‘प्याऊ घर’ जैसी पहल मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का सशक्त उदाहरण है। भीषण गर्मी के बीच यह व्यवस्था राहगीरों के लिए राहत का केंद्र बन रही है, जहां स्वयंसेवक निष्ठा एवं समर्पण के साथ जल सेवा प्रदान कर रहे हैं तथा स्वच्छता एवं सहयोग का संदेश भी दे रहे हैं।

इस अवसर पर यह जानकारी भी दी गई कि यह जिले का द्वितीय ‘प्याऊ घर’ है तथा भविष्य में जिले के सभी ब्लॉकों में इस प्रकार की सेवा शुरू करने की योजना है, जिससे अधिकाधिक लोगों को लाभ मिल सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रशिक्षण आयुक्त शंकर लाल साहू जिला संयुक्त सचिव गुणवती साहू मेम जिला संगठन आयुक्त (गाइड) धात्री नायक, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड ) मीना जांगडे ,पूर्व जिला संगठन आयुक्त लिंगराज पटेल सहायक जिला संगठन आयुक्त भागवत प्रसाद साहू,विकास खण्ड सचिव सारंगढ़ कन्हैया लाल लहरें, विकास खण्ड सचिव बिलाईगढ कलेश्वर साहू , ओम प्रकाश चौहान , भगवान प्रसाद बसंत , रमाशंकर साहू ,मुरलीधर पटेल, सतरूपा बसंत, त्रिवेणी रात्रे, रुक्मणि देवांगन,लक्ष्मी गोंड सहित कन्या शाला सारंगढ़ के समस्त -गाइड दल का सराहनीय योगदान रहा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button