Raigarh News

असम में फिर भगवा लहराने जी जान से जुटे वित्त मंत्री ओपी

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 6 अप्रैल को होजाई में आयोजित होने वाले भव्य जनसभा की तैयारियों को लेकर आज होजाई के भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी शामिल हुए।
असम से रायगढ़ के विभिन्न परियोजनाओं को लेकर कलेक्टर सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से जुडक़र वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने चर्चा की। असम विधानसभा चुनाव के तहत होजाई विधानसभा क्षेत्र के डिगलबली गांव में आयोजित बैठक में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी शिलादित्य देव जी के पक्ष में जनता से मतदान की अपील करते हुए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button