Raigarh News
अण्डोला के जेवरा दाई मंदिर के वर्ष में एक बार होते हैं दर्शन, हजारों ने किए दर्शन
अण्डोला के जेवरा दाई मंदिर के वर्ष में एक बार होते हैं दर्शन, हजारों ने किए दर्शन
सारंगढ़ जिले के सांरगढ तहसील को महानदी तट पर स्थित ग्राम अण्डोला में रजवाडे जमाने से मां जेवरा दाई की स्थापना किया गया है परंतु यह मंदिर अति विशिष्ट है क्योंकि यह वर्ष भर में केवल चैत्र पूर्णिमा को ही खोला जाता है जिनकी ग्राम वासियों के साथ ही साथ आसपास के नागरिकों द्वारा हल्दी व भोग अर्पित कर विशेष अराधना किया जाता है परंतु इस बार कल चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती होने के कारण माता का मंदिर पूर्णिमा के दूसरे दिन शुक्रवार को खोला गया जहां ग्रामवासियों के साथ ही साथ एजीपीओ प्रफुल्ल तिवारी व सांसद प्रतिनिधि अरूण यादव गुड्डू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने दर्शन किया ।
