Raigarh News

मनीष अग्रवाल द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला बटाऊपाली में बैग का वितरण

*सारंगढ़ में प्रतिष्ठित महेश हार्डवेयर के संचालक  मनीष अग्रवाल द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला बटाऊपाली ब में विद्यार्थियों को अपने दादाजी की पुण्य स्मृति में स्कूल बैग का वितरण।*

सारंगढ़ नगर के प्रतिष्ठित महेश हार्डवेयर के संचालक श्री मनीष अग्रवाल जी ने दिनांक 19/01/26 को ग्राम बटाऊपाली ब के प्राथमिक माध्यमिक एवं हाई स्कूल के छात्र छात्राओं को अपने दादाजी की पुण्य तिथि पर स्कूल बैग पेन और मिठाई का वितरण किया गया।विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्कूल बैग पाकर धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर मनीष अग्रवाल के परिवार के सदस्य ,हाई स्कूल के प्राचार्य शांति भगत,माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक कैलाश प्रसाद मेहर शिक्षक राजकुमार स्वर्णकार,गौरव थवाईत,रामदयाल पांडे ,आर आर पटेल,श्रीमती रेवती सिदार,सत्यनारायण पटेल, टी एन पटेल,मुकेश देवांगन उपस्थित थे।
सभी शिक्षकों ने भी श्री मनीष अग्रवाल जी को धन्यवाद दिया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button