Raigarh News

सारंगढ़ के जिला एवं अपर सत्र न्यायालय में डिजिटल कंप्यूटर रूम का वर्चुअल शिलान्यास सम्पन्न

सारंगढ़ के जिला एवं अपर सत्र न्यायालय में डिजिटल कंप्यूटर रूम का वर्चुअल शिलान्यास सम्पन्न

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के  मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा के मुख्य आतिथ्य एवं न्यायमूर्ति  सचिन सिंह राजपूत के विशिष्ट आतिथ्य में आज जिला एवं अपर सत्र न्यायालय परिसर, सारंगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर रूम का ऑनलाइन वर्चुअल शिलान्यास सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश  अमित राठौर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी  निक्सन डेविड लकड़ा, जिला दण्डाधिकारी  संजय कन्नौजे, जिला पुलिस अधीक्षक  आंजनये वार्ष्णेय, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  विजय तिवारी, व्यवहार न्यायाधीश  आशीष डहरिया, सुश्री नेताम मैडम, अधिवक्ता संघ के सचिव  कुलदीप राज पटेल एवं अधिवक्ता संघ के प्रवक्ता दीपक तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।डिजिटल कंप्यूटर रूम की स्थापना को सारंगढ़ के सिविल जिला बनने से पूर्व न्यायिक अधोसंरचना सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने इसे न्यायिक कार्यों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता संघ सहित जिले के नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button