Raigarh News

पेंशनरों के हक की लड़ाई तेज, सारंगढ़ बैठक में उठीं महत्वपूर्ण मांगें,शिवकुमार स्वर्णकार जिला संयोजक नियुक्त किए गए

पेंशनरों के हक की लड़ाई तेज, सारंगढ़ बैठक में उठीं महत्वपूर्ण मांगें,शिवकुमार स्वर्णकार जिला संयोजक नियुक्त किए गए

सारंगढ़।
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश, जिला सारंगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को अग्रसेन भवन, सारंगढ़ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर कौशल बेहार ने की।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य परमेश्वर स्वर्णकार, प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी तथा संगठन मंत्री टी.पी. सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त व्याख्याता शिवकुमार स्वर्णकार को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश, जिला सारंगढ़ का जिला संयोजक तथा सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक नंदलाल धृतलहरे को सरसीवां तहसील के अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने अपने संबोधन में महासंघ की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि रायपुर में सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल तथा पेंशन संचालनालय की स्थापना महासंघ के सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महासंघ की मांग पर पेंशनरों एवं कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिसके आदेश शीघ्र जारी होने की संभावना है।
उन्होंने आगे मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) को शीघ्र विलोपित करने, केंद्र के समान 3% महंगाई राहत देने, कम्यूटेड राशि की कटौती 11 वर्षों में समाप्त करने तथा सभी संभाग एवं जिलों में पेंशन कार्यालय स्थापित करने की मांग उठाई।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष देव नारायण साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिव कुमार स्वर्णकार और मनीराम कुर्रे ने भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण किया।

बैठक में नंदलाल धृतलहरे, रवि शंकर स्वर्णकार, अंजन मेहर, मनीराम कुर्रे, के.पी. चंद्रम, एन.पी. तिवारी, मंगतूराम स्वर्णकार, मोहम्मद शमीम, गणेश राम निराला, मुकुतराम कुर्रे, रामलाल जायसवाल, मोहम्मद कासिम सहित अनेक पेंशनर उपस्थित रहे और पेंशनरों के हित में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता निभाई।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button