नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान संपन्न*सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिला कलेक्टर ने शिक्षार्थियों से परीक्षा में शामिल होने के लिए की थी अपील
*नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान संपन्न*सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिला कलेक्टर ने शिक्षार्थियों से परीक्षा में शामिल होने के लिए की थी अपील
▪️ बिलाईगढ़ ब्लॉक के 291 परीक्षा केंद्रों में असाक्षरों ने दिलाया परीक्षा
भटगांव-22 मार्च 2026/उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को बिलाईगढ़ ब्लॉक में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण डॉ.संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जे आर डहरिया के मार्गदर्शन में महापरीक्षा का आयोजन किया गया। साक्षरता की इस महापर्व में बड़ी संख्या में नवसाक्षर अपने ज्ञान एवं कौशल के प्रदर्शन किए परिक्षा दिलाए जिला प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां भी की थी। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया ने बताया कि यह महापरीक्षा उन लोगों के लिए नया अवसर है जो किसी कारणवश अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी नहीं कर सके थे। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी परीक्षार्थियों को इस महापरीक्षा अभियान के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है। तथा कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारियों स्वयंसेवी शिक्षक तथा आम नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में महापरीक्षा अभियान में शामिल होने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं परिक्षा को सफल बनाने में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एस एन साहू विकास खण्ड स्रोत समन्वयक बी आर सी फड़ेद्र नेताम, जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल संजीव कुमार राजेत्री उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के ब्लॉक नोडल जय प्रकाश कुर्रे, सहायक ग्रेड तीन अनिल टंडन, संकुल समन्वयक मनीष साहू, महेंद्र साहू, गौरी शंकर कर्ष ने सहयोग प्रदान किये।शिक्षार्थियों को महापरीक्षा अभियान में अधिक से अधिक बैठने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान पाठकों को केंद्राध्यक्ष एवं पूरे बिलाईगढ़ ब्लॉक में 291 परीक्षा केंद्र बनाया गया था।22 मार्च2026 महापरीक्षाअभियान की मुख्य बातें-उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के निरक्षरों को बुनियादी साक्षरता (पढ़ना लिखना अंकगणित) का प्रमाण पत्र प्रदान करना। इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को उल्लास ऐप या पोर्टल में पंजीकरण कर बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का अध्ययन पूरा करना। महापरीक्षा अभियान को निरीक्षण दल डाइट धरमजयगढ़ के सहायक प्राध्यापक डी के देवांगन के टीम ने भी निरीक्षण किया।
