Raigarh News

जल संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी,जल हमें प्रकृति के द्वारा दिया गया अनमोल उपहार – संजय  पाण्डेय 

जल संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी,जल हमें प्रकृति के द्वारा दिया गया अनमोल उपहार – संजय  पाण्डेय

 सारंगढ़- बरमकेला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कादूरपाली में  विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय की मुख्य आतिथ्य में जल संरक्षण जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य जल का संरक्षण  करना  और उसकी उपयोगिता और महत्ता हेतु लोगों को जागरूक करना है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित विश्व जल दिवस के अवसर पर उपस्थित ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय  पाण्डेय ने कहा कि जल ही जीवन है,जहां जल है वहां जीवन है ।जल हमारे जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है।इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण करना हमारी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। जल,प्रकृति के द्वारा हमें दिया गया अनमोल उपहार है तथा आज हमारे चारों ओर  पानी की समस्या और उससे हो रही भेदभाव एवं असमानता को दूर करने की  सामूहिक जिम्मेदारी है। पाण्डेय ने कहा कि जल संरक्षण आज की आवश्यकता है।पानी की हर बूंद मानव जीवन के लिए कीमती एवं अनमोल है।इसलिए पानी का सदुपयोग करना चाहिए। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय भूषण पाण्डेय,विशिष्ट अतिथि के रूप सांसद प्रतिनिधि अरुण यादव,सरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी,जिला पंचायत सदस्य  सहोदरा सिदार जनपद अध्यक्ष  विद्या चौहान  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता राम शंकर कश्यप ग्राम पंचायत के सरपंच पंच एवं आसपास के भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button