असम में भाजपा को जीत दिलाने धुंआधार प्रचार में जुटे ओपी

रायगढ़। असम राज्य के बोकाखाट विधानसभा के काजीरंगा मंडल में असम गण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, असम सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं बोकाखाट विधायक अतुल बोरा के साथ महत्वपूर्ण बैठक एवं संवाद कार्यक्रम में वित्त मंत्री विधायक ओपी चौधरी शामिल हुए।
इस दौरान काजीरंगा सांसद कामाख्या दास तासा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रीता तालुकदार, भाजपा जिला महामंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के चेयरमैन बेदब्रत बोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं असम ओबीसी बोर्ड के उपाध्यक्ष देव प्रदीप बोरा, होजई जिला प्रभारी अनिमेष सैकिया, मंडल अध्यक्ष मृणाल दास, जिला परिषद चेयरमैन श्रीमती पूर्णिमा दास, श्रीमती निजु लोइंग (प्ज्क्च् चेयरमैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष) सहित गणमान्य जनों की उपस्थिति से मार्गदर्शन मिला।
इस बीच असम में धुआधार प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक ओपी चौधरी ने कहा दस वर्ष के शासन में सर्वानंद सोनवाल और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में एतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। असम की जनता में भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह उमंग और लहर है। आज तक के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी की असम में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल होगी।
